Posts

दोस्ती! क्या है ये दोस्ती?

दोस्त दोस्ती करके भूल जाते है, बस बीते हुए लम्हे याद रह जाते है, याद कर उन लम्हो को आँखों में आंसू झलक आते है, पर तुम उन आँसुओ पर मत जाना क्योंकि आंसू तो ख़ुशी में भी आ जाते है। दोस्ती! एक ऐसा शब्द जिसे सुनते ही मन में कुछ नाम याद आ जाते है। होटो पर एक मुस्कान आ जाती है और दिल दिमाग़ कुछ पल के लिए सब भूल जाता है बस वो कुछ नाम याद आते है और वो चेहरे। बच्चे हो या बड़े सभी के दोस्त होते है जो हमेशा दिल के करीब होते है पर ये दोस्त कौन होते है ? दोस्ती की परिभाषा क्या है? मेरे विचार से जिस   व्यक्ति से हम अपने दिल की बात बिना झिझक कह सकते है वही हमारा दोस्त है। वो कोई भी हो सकता है किसी भी रूप में हो सकता है चाहे वो घर में हो या बाहर, छोटा हो या बड़ा कोई भी हो सकता है। हर रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से होती है  चाहे वो रिश्ता माता पिता के साथ हो या बच्चों के साथ। यहाँ तक कि पति पत्नी का रिश्ता भी दोस्ती से शुरू होता है अगर वो एक दूसरे के दोस्त नही बन सकते तो एक अच्छा जीवन भी नही निभा सकते। अगर हम किसी से दोस्ती निभाना चाहते है तो हमें कुछ बातो का ध्यान रखना रखना चाहिए --------- 1. किस...

प्ले स्कूल : बच्चों की जरुरत या फैशन ट्रैंड

 बच्चों के 2 से 2.5 साल का होते ही हर माता पिता के मन मे बच्चों के स्कूल को लेकर चिंता होने लगती है कि कौन से स्कूल मे भेजे। प्ले स्कूल जरुरी है या नहीं.. सबका अपने अपने विचार होते है प्ले स्कूल के बारे मे... कोई इसे जरुरी मानता है किसी को प्ले स्कूल जरुरी नहीं लगता। मेरा विचार है कि जब तक बच्चा शारारिक और मानसिक रूप से स्कूल जाने को तैयार ना हो उसे स्कूल नहीं भेजना चाहिए।कुछ स्कूल मे दाखिले के लिए एक उम्र निर्धारित  होती है, जिसके अनुसार ही उन्हें वहाँ एडमिशन मिलता है।  आज के इस बदलते युग मे हर माता पिता अपने बच्चे को हर क्षेत्र मे आगे रखना चाहते है और शुरू से ही इसकी तैयारी शुरू कर देते है..... तो कुछ औरो की  देखा देखी भी अपने बच्चे को प्ले स्कूल भेजते है...पर ये जरुरी है या नहीं  इसे हम जानने का प्रयास करते है। प्ले स्कूल के फायदे :  1. बहुत से बच्चे ज्यादा शर्मीले होते है. वो अपने घर वालो के अलावा किसी और से बात करना पसंद नहीं करते है. वो हिचकिचाते है. प्ले स्कूल जाने से वो टीचर्स से और अलग अलग बच्चों के संपर्क में आते है  जिससे उनकी हिचकिचाहट...