दोस्ती! क्या है ये दोस्ती?
दोस्त दोस्ती करके भूल जाते है,
बस बीते हुए लम्हे याद रह जाते है,
याद कर उन लम्हो को
आँखों में आंसू झलक आते है,
पर तुम उन आँसुओ पर मत जाना
क्योंकि आंसू तो ख़ुशी में भी आ जाते है।
दोस्ती! एक ऐसा शब्द जिसे सुनते ही मन में कुछ नाम याद आ जाते है। होटो पर एक मुस्कान आ जाती है और दिल दिमाग़ कुछ पल के लिए सब भूल जाता है बस वो कुछ नाम याद आते है और वो चेहरे।
बच्चे हो या बड़े सभी के दोस्त होते है जो हमेशा दिल के करीब होते है पर ये दोस्त कौन होते है ? दोस्ती की परिभाषा क्या है?
मेरे विचार से जिस व्यक्ति से हम अपने दिल की बात बिना झिझक कह सकते है वही हमारा दोस्त है। वो कोई भी हो सकता है किसी भी रूप में हो सकता है चाहे वो घर में हो या बाहर, छोटा हो या बड़ा कोई भी हो सकता है।
हर रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से होती है चाहे वो रिश्ता माता पिता के साथ हो या बच्चों के साथ। यहाँ तक कि पति पत्नी का रिश्ता भी दोस्ती से शुरू होता है अगर वो एक दूसरे के दोस्त नही बन सकते तो एक अच्छा जीवन भी नही निभा सकते।
अगर हम किसी से दोस्ती निभाना चाहते है तो हमें कुछ बातो का ध्यान रखना रखना चाहिए ---------
1. किसी को भी शुरुआत से ही सीक्रेट नहीं बताये। पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझें और दोस्ती गहरी होने दे।
2. उसकी बातो को किसी के साथ शेयर नहीं करें नही तो वो आपसे दूर हो जायेगा।
3. अपने माता पिता से उसे मिलवाये, इससे विश्वास मजबूत होता है।
4. हर इंसान में अच्छाई और बुराई दोनों होती है इसलिए वो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करें।
5. अगर आपके दोस्त को आपकी जरुरत है तो उसके कहने का इंतजार नहीं करें हो सके तो खुद पहल करें।
6. दोस्त से बाते करने के लिए समय तय करें। हर समय उसे परेशान नहीं करें।
7. दोस्त से सिर्फ अपनी ही नही कहे बल्कि उसकी भी सुने और उसका नज़रिया समझें।
8. अगर आपके दोस्त के बारे में कोई गलत बात करता है तो उसे लड़े नही बल्कि अपने दोस्त के साथ मिलकर उस बात पर चर्चा करें।
9. किसी भी तरह की ग़लतफहमी से बचे।
10. सबसे जरुरी बात अपने दोस्त को कम्फर्टेबल फील कराये। उसे समय दे और अपने रिश्ते को मजबूत करने का मौका दे।
ये कुछ बाते है जो आपकी दोस्ती को और गहरा कर सकती है।
पर अगर कोई आपका दोस्त आपकी प्राइवेसी में दखल देता है और आपके मना करने पर भी नही मानता है तो ऐसे दोस्त से दुरी बना कर रखे।
आजकल फ्रेंड्स के लिए फ़्रिएनशिप डे मनाया जाता है पर मेरे विचार से जब दो दोस्त बैठकर दिल की बात करते है तो वो हर दिन फ्रेंडशिप डे ही होता है।
निधि अग्रवाल
Nice
ReplyDelete